शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर, सीएलसी की अंतिम तिथि 14 सितम्बर।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर, सीएलसी की अंतिम तिथि 14 सितम्बर।

शिवपुरी, 03 सितम्बर 2026/ तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित छत्री रोड स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शिवपुरी में सत्र 2026-27 हेतु पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल www.mpdte.mp.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर 14 सितम्बर 2026 तक संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा गणित विषय के साथ उत्तीर्ण की है, वे सीधे द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। इससे 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को डिप्लोमा पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में सीधे दाखिले का लाभ मिलेगा। महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में सीटें रिक्त हैं, जिन पर इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया, पंजीयन एवं पाठ्यक्रमों से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय द्वारा जारी दूरभाष नम्बरों 7000149795, 8982520726 एवं 9479815947 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।