दैनिकआचरण भोपाल
समाचार
राजेश शर्मा बरेला बने परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष।
भार्गव ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान, दी शुभकामनाएं।
शिवपुरी। भार्गव ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय पंडित नर्मदा शंकर जी भार्गव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में श्री राजेश शर्मा बरेला को परशुराम सेना का जिला अध्यक्ष शिवपुरी घोषित किया गया।
यह नियुक्ति भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा की अनुशंसा पर की गई।
अशोकनगर के भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष एवं परशुराम सेना के ग्वालियर संभाग सहायक संयोजक प्रभारी सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्री राजेश शर्मा बरेला को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थितजनों ने पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया तथा शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।
कार्यक्रम में संरक्षक श्री चंद्रभूषण पांडे, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. बी.के. शर्मा, श्री महेश शर्मा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भार्गव ब्राह्मण समाज, भृगुवंशम एवं कार्यकारी मुख्य जिला संयोजक राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि श्री राजेश शर्मा बरेला अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए परशुराम सेना एवं समाज को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के बाद उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करें
