ब्राह्मण युवक- युवती परिचय सम्मेलन 13 को, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन, 5 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन।

0

दैनिक आचरण भोपाल 


समाचार 

ब्राह्मण  युवक- युवती परिचय सम्मेलन 13 को,महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन, 5 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन। 

शिवपुरी--- ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक- युवती परिचय सम्मेलन 13 सितंबर रविवार को तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर के परशुराम सभागार में आयोजित होने जा रहा है। आयोजन को लेकर गत दिवस समिति के बैठक आयोजित की गई। जिसमें ‌पदाधिकारियो को दायित्व सौंपे गए। परिचय सम्मेलन के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज एवं प्रकाश नारायण शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज एवं मुख्य वक्ता के रूप में जगतगुरु बालक देवाचार्य जी महाराज मंचासीन रहेंगे।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक महावीर मुदगल ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में वर-वधू की तलाश एक बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे आयोजन से उपयुक्त वर- वधू के लिए पूरा विवरण स्मारिका के माध्यम से मिल जाता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विवाह योग्य स्मारिका का प्रकाशन 11 सितंबर शुक्रवार को किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के ऐसे युवक- युवतियां जो विवाह योग्य हैं उनके परिचय सम्मेलन के लिए निःशुल्क पंजीयन फार्म 5 सितंबर तक भरे जा सकते हैं ।बैठक में उपस्थित समाज बंधुओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।