कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर जिले में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण; अनियमितता पाए जाने पर मैसर्स शिव मेडिकल स्टोर सील।

0



दैनिक आचरण  भोपाल 

समाचार

कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर जिले में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण; अनियमितता पाए जाने पर मैसर्स शिव मेडिकल स्टोर सील।

शिवपुरी, 21 सितम्बर 2026/ जिले में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। 

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल के मार्गदर्शन में गठित निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक श्री उमेश रामचंदानी, श्री रवि कुमार जाटव, श्री जितेंद्र शर्मा और श्रीमती तनु गुप्ता के दल ने निरीक्षण कर कार्यवाही की है।

कलेक्टर श्री वर्मा की प्राथमिकताओं के अनुरूप चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत गठित औषधि निरीक्षकों के संयुक्त दल ने जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर दबिश देकर नियमों के तहत कार्रवाई की। इसमें शिवपुरी के मैसर्स एम.एस. मेडिकल स्टोर, मैसर्स अरिहंत मेडिकल स्टोर, मैसर्स समृद्धि फार्मा और मैसर्स शिव मेडिकल स्टोर की जांच की। यह पूरी कार्रवाई 'औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945' के तहत की गई, जिसमें दुकानों के स्टॉक और बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच की गई।

जांच के दौरान मिली कमियों को टीम ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया और सभी दुकान संचालकों को खरीद-बिक्री के पूरे कागजात पेश करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान मैसर्स शिव मेडिकल स्टोर द्वारा दिए गए रिकॉर्ड्स में भारी गड़बड़ी और अस्पष्टता पाई गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकान को तुरंत सील कर दिया और वहां से दवाओं की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आम जनता को सही व मानक दवाएं मिलें और उनके स्वास्थ्य की रक्षा हो सके, इसके लिए जिले भर में मेडिकल दुकानों की जांच और सील करने की यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने औषधि निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानक और गुणवत्ता की दवाएं ही विक्रय की जाएं। टीम द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्यवाही की जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।