शिवपुरी सीएम राइज स्कूल शिवपुरी पर बड़ा सवाल: स्कूल तैयार होने से पहले ही भवन में दरारें!

0

दैनिक आचरण भोपाल 


समाचार 

शिवपुरी सीएम राइज स्कूल शिवपुरी पर बड़ा सवाल: स्कूल तैयार होने से पहले ही भवन में दरारें!

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, अधूरे काम के बीच दीवारों में दिख रही दरारें

शिवपुरी। जिले में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे ।

सीएम राइज स्कूल के भवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

आरोप है कि स्कूल भवन का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ है। 

भवन के विभिन्न हिस्सों में दरारें दिखाई देने लगी हैं। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

स्थानीय स्तर पर सामने आई तस्वीरों में भवन के हिस्सों में दरारें दिखाई दे रही हैं।

सवाल यह है कि

जब नया भवन अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ, तो निर्माण के दौरान ही दरारें कैसे सामने आ गईं? 

क्या निर्माण में निर्धारित मापदंडों और गुणवत्ता का पालन किया गया? 

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच किस अधिकारी या एजेंसी ने की?

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार होने वाले भवन में यदि निर्माण के शुरुआती दौर में ही दरारें दिखाई दे रही हैं, 

तो भविष्य में विद्यार्थियों की 

सुरक्षा का क्या होगा?

मामले में संबंधित निर्माण एजेंसी, इंजीनियरों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए। 

निर्माण के दौरान समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण किए जाते हैं

तो उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक होना चाहिए।

जनता की मांग है कि भवन का तकनीकी परीक्षण कराया जाए, 

दरारों के कारणों की जांच हो ।

यदि निर्माण में लापरवाही या 

गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सीएम राइज स्कूल बच्चों के भविष्य से जुड़ा प्रोजेक्ट है—

ऐसे में सवाल सिर्फ दीवारों की दरारों का नहीं, 

बल्कि निर्माण की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सुरक्षा का भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।