न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी जिले में चल रहे 10 डीएलएड महाविद्यालय मै सेकंड ईयर की कक्षाएं कब लगेंगी?
प्रशासन मौन, बिना कक्षा प्रशिक्षण और इंटर्नशिप कैसे होगी
?
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के डीएलएड महाविद्यालयों में सेकंड ईयर की कक्षाओं के संचालन को लेकर विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सवाल यह है
सेकंड ईयर की नियमित कक्षाएं आखिर कब से शुरू होंगी?
यदि कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं तो विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण कैसे मिलेगा और उनकी इंटर्नशिप किस व्यवस्था के तहत कराई जाएगी?
डीएलएड पाठ्यक्रम में केवल परीक्षा देना ही पर्याप्त नहीं माना जाता।
विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाओं के साथ प्रशिक्षण, प्रायोगिक कार्य, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं।
ऐसे में कक्षाओं के संचालन को लेकर स्पष्टता नहीं होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल
75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति को लेकर है।
यदि विद्यार्थी नियमित रूप से कॉलेज नहीं पहुंच रहे हैं तो उनकी निर्धारित उपस्थिति कैसे पूरी होगी?
क्या सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति कॉलेज में वास्तविक कक्षा संचालन के आधार पर दर्ज हो रही है?
या फिर बिना नियमित उपस्थिति के रिकॉर्ड में अटेंडेंस पूरी दिखाई जा रही है?
इन सवालों का जवाब संबंधित विभाग और महाविद्यालय प्रबंधन को देना चाहिए।
इसी तरह विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल, प्रशिक्षण और इंटर्नशिप का रिकॉर्ड भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
इंटर्नशिप किन संस्थानों में कराई गई,
कितने दिन कराई गई और
उसका सत्यापन किस अधिकारी ने किया—इन बिंदुओं पर भी पारदर्शिता जरूरी है।

