अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में 1 अक्टूबर को लगेगा बृहद स्वास्थ्य शिविर।

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में 1 अक्टूबर को लगेगा बृहद स्वास्थ्य शिविर।

शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य एवं 

देखभाल कार्यक्रम के तहत 

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय 

शिवपुरी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक जिला चिकित्सालय शिवपुरी के सेन्ट्रल हॉल में आयोजित होगा।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक शिवपुरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों का समुचित परामर्श एवं उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। 

आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर इलाज के लिए अस्थिरोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, दंतरोग विशेषज्ञ, टी.बी. एवं छाती रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ तथा फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।