17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 सेवा कार्यक्रम, रक्तदान से लेकर स्वच्छता एवं जनकल्याण तक होंगे आयोजन।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 


शिवपुरी में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 सेवा कार्यक्रम, रक्तदान से लेकर स्वच्छता एवं जनकल्याण तक होंगे आयोजन।

शिवपुरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिवपुरी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है।

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 13 सेवा ।

जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री श्री लवलेश जैन को बनाया गया।

अभियान की रूपरेखा को लेकर स्थानीय नक्षत्र गार्डन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसमंत जाटव ने अभियान की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की।

जिला अध्यक्ष श्री जसमंत जाटव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा यात्रा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘विकसित भारत दर्शन’, ‘सेवा से रंगोली उत्सव’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जनसेवा को बनाया अभियान का केंद्र

अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड संबंधी सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के सम्मान, दिव्यांगजनों की सेवा तथा जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद को भी अभियान में विशेष महत्व दिया गया है।

भाजपा संगठन का उद्देश्य सेवा कार्यों को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया है।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसमंत जाटव, मुख्य अतिथि सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, कोलारस विधायक श्री महेंद्र खटीक, करैरा विधायक श्री रमेश खटीक, जिला महामंत्री श्री योगेंद्र रघुवंशी,पूर्व मंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, सांसद प्रतिनिधि श्री हरिओम राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्री हेमंत ओझा, श्री हरवीर रघुवंशी, श्रीमती शैलजा लंबगीकर, श्री अनिल श्रीधर, श्री गिर्राज शर्मा, श्री कृष्ण कुशवाह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।