बैराड पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मय दो ड्रम लोहे के व परात एल्युमीनियम कीमती 34,000 रुपये की जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 

बैराड पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मय दो ड्रम लोहे के व परात एल्युमीनियम कीमती 34,000 रुपये की जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो ट्रोलेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे दिनांक 12.09.2026 के शाम को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि बेडियापुरा में रन्नो पुत्र सावधान बेडिया तथा रोमित पुत्र विजय कुमार बेडिया अपने घर के पीछे नदी के किनारे हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाकर विक्रय कर रहे है मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु फोर्स तलब कर मय फोर्स के बेडियापुरा आरोपीगण के घर के पीछे पहुंचें जहां दो व्यक्ति खड़े हुए मिले जिनके सामने दो सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी रखी हुई थी जो पुलिस को देखकर भाग गये तब मुँह बांधे हुए साथ में गये मुखबिर ने भागने वालें दोनों व्यक्तियों के नाम रन्नो पुत्र सावधान बेडिया तथा रोमित पुत्र विजय कुमार बेडिया निवासीगण बेङियापुरा टोरिया के होना बताये जो घटना स्थल से शराब की दोनों कट्टियों को छोड़कर भाग गये उक्त दोनों सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टियों के ढक्कनों को खोलकर सूंघा एवं साक्षियों व उपस्थित फोर्स को सुंघाया तो उसमें हाथ भट्टी की कच्ची शराब की तीखी गंध आ रही थी जो दोनों कट्टी 30-30 लीटर की होकर पूरी भरी हुई थी जिसे समक्ष पंचान विधिवत जप्त की गई बाद लहान से भरे हुए दो ड्रमो को उक्त पंचानों के समक्ष विनष्टीकरण कर विनष्टीकरण पंचनामा तैयार किया गया आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र.361/2026 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मालः- दो सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी में भरी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब करीवन 60 लीटर मय दो ड्रम लोहे के व परात एल्युमीनियम कीमती 34000/- रूपये।

इनकी रही भूमिका :- निरी. सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, सउनि केदार सिंह, प्रआर.947 इकबाल अहमद, प्रआर. 731 गिर्राज मीणा, प्रआर. 735 हरिओम जाटव, आर. 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर. 116 संदीप राठौर, आर. 817 रविन्द्र धाकङ, आर. 1107 धर्मपाल धाकङ, आर. 1179 धर्मेन्द्र रावत, आर.875 ज्ञान सिंह रावत, आर. 150 अतर सिंह रावत, आर. 1157 देवेन्द्र राठौर, आर.583 शोभाराम मीणा, मआर.553 निशा गौङ, चालक आर. 72 मनीष परिहार, आर. 658 अजय नीखरा, सै.02 सावित्री बाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।