दैनिक आचरण भोपाल
समाचार
थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 315 बोर देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी पंजाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जि
ले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव व उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये
दिनांक 16.09.26 को सक्रिय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दबिस देकर रायश्री रोड पुलिया के पास थाना देहात
शिवपुरी से आरोपी पंजाब सिंह यादव पुत्र स्व. मित्तलाल यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवरी थाना चिलवानी जिला श्योपुर के कब्जे से अवैध 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड करीबन 7000 रुपये को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.334/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कामय कर विवेचना मे लिया गया।
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी थाना देहात शिवपुरी, सउनि सुमित सेंगर , प्रधान आरक्षक अरुणकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक गजेन्द्र जाटव, आरक्षक अरुण मेवाफरोस थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
