न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियानः ग्राम हातौद में विद्यार्थियों को मिला कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान।
शिवपुरी, 29 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार चलाए जा रहे
60 दिवसीय मेगा ड्राइव जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जिले में विभिन्न शैक्षणिक व विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 28 सितम्बर 2026 को चिन्हित ग्राम हातौद में विद्यार्थियों के लिए बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
आयोजित प्रशिक्षण शिविर में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शाखा सतनवाड़ा के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक श्री नरेंद्र धाकड़ द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मुख्य घटकों जैसे सी.पी.यू., रैम, स्टोरेज डिवाइसेज, इनपुट और आउटपुट डिवाइसेज आदि की विस्तृत कार्यप्रणाली और व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों के तकनीकी सशक्तीकरण पर जोर।
नालसा की ग्रासरूट स्तर की योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कंप्यूटर व आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को डिजिटल साक्षरता का महत्व समझाते हुए दैनिक जीवन एवं शिक्षा में इसके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।
