न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
आपदा मित्र योजनाः 7 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह संपन्न, आपदा मित्रों को बांटे गए किट व प्रमाण-पत्र।
आपदा के समय सतर्क व निःस्वार्थ भाव से आमजनों के हितों की रक्षा करने हेतु किया गया प्रोत्साहित।
शिवपुरी, 28 सितम्बर 2026/ आपदा मित्र योजनांतर्गत होमगार्ड एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र (22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026) का समापन आज भव्य समारोह के साथ किया गया। इस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगंचेन डोलकर भूटिया एवं विशेष अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग निंगवाल उपस्थित रहे।
निःस्वार्थ भाव से सेवा करने हेतु किया प्रोत्साहित।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेनानी होमगार्ड शिवपुरी श्री राजकुमार पथरोल द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन होमगार्ड निरीक्षक श्री मनीष श्रीवास्तव ने किया। समारोह के दौरान अतिथियों तथा प्लाटून कमांडर श्री राघवेंद्र सिंह हाकरे व एएसआई श्री प्रमोद तिवारी द्वारा आपदा मित्रों को आपदा के समय सदैव सतर्क रहने और निःस्वार्थ भाव से आमजनों की जीवन-रक्षा व सेवा करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया।
आपदा किट व प्रमाण-पत्र का वितरण।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगंचेन डोलकर भूटिया एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग निंगवाल द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी आपदा मित्रों को आपदा किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं होमगार्ड विभाग के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
