ज्ञानेश को बचाने मैदान में उतरे भाजपा नेता, कल नरोत्तम तो आज नेहा ने सम्भाला मोर्चा । इंडियन एक्सप्रेस की खबर के बाद मिला भाजपा नेताओं को काम, आंदोलन से भयभीत भाजपा

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

ज्ञानेश को बचाने मैदान में उतरे भाजपा नेता, कल नरोत्तम तो आज नेहा ने सम्भाला मोर्चा ।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के बाद मिला भाजपा नेताओं को काम, आंदोलन से भयभीत भाजपा 


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, भाजपा नेताओं को काम पर लगाकर खुद रफूचक्कर हो गए। 

रविवार को पूर्व केबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने मोर्चा संभाला। 

उक्त दोनों नेता यह साबित करने में लगे रहे कि चुनाव आयोग ने अपना काम सही किया, 

राहुल गांधी गलत अफवाह फैला कर देश में माहौल बिगाड़ रहे हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर ने वोट चोरी के पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया है, 

भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं आंदोलन करके मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ- साथ उनके आकाओं के इस्तीफे की मांग न उठने लगे। 

शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने डीआरडीए के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। 

भाजपा नेताओं के पास इंडियन एक्सप्रेस में किए गए खुलासे का कोई तोड़ नहीं था, इसलिए वो पूरे समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रचार करते रहे। नेहा यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी सफाई एक प्रेस नोट जारी करके दे दी है, लेकिन जब उनसे पूछा कि अब भाजपा को ज्ञानेश कुमार के बचाव में क्यों मैदान में उतरना पड़ा। इस सवाल के लिए नेहा तैयार नहीं थीं, इसलिए हड़बड़ा गई, तो फिर मोर्चा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने संभाला। 

जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि भाजपा को इसलिए आगे आकर प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ रही है, क्योंकि राहुल गांधी देश में अफ़वाह फैला रहे हैं। जिसके चलते देश भर में कई संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है, इसलिए हम लोगों को आगे आना पड़ा है, ताकि जनता के सामने कांग्रेस का झूठ और चुनाव आयोग की सच्चाई को सामने ला सकें। जब उनसे पूछा कि इंडियन एक्सप्रेस की खबर का तो भाजपा ने कोई खंडन नहीं किया, तो जिलाध्यक्ष बोले कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हम लोग यही काम कर रहे हैं। 

पूर्व से तय था मिश्रा से सवाल करना: 

विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि रविवार को शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में आए पूर्व केबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा से राहुल गांधी वाला सवाल करना पहले से तय कर दिया था। खुद मिश्रा भी स्थानीय सवालों के बीच उस सवाल का इंतजार कर रहे थे, फिर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मैं काम कर रहा हूं। यानि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें भी जिम्मेदारी दी है कि राहुल गांधी के बढ़ते कद को कम करने की कोशिश करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।