दैनिक आचरण भोपाल
समाचार
चौकी लुकवासा थाना कोलारस पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करते हुये लूट के अपराध क्रमांक 97/2026 में 03 हजार के इनामी फरार आरोपी लवकुश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
दिनांक 16.03.2026 को फरियादी हरेन्द्र सिंह पुत्र पोथीलाल रावत उम्र 53 साल निवासी पिपरघान, थाना सबलगढ़ जिला मुरैना ने रिपोर्ट किया था कि दिनांक 13.03.2026 को रात्रि करीब 09.30 बजे वह ट्रक क्र. MP07HB9092 में सरसों की 292 बोरी करीब 250 क्विंटल भरकर कोलारस मण्डी से बामौर जिला मुरैना जा रहा था। पडोरा पुल के आगे एक सफेद रंग की कार में सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक रोककर मारपीट की गई, कट्टा अड़ाकर नगदी 12000/- रूपये, मोबाइल, आधार कार्ड एवं ड्रायविंग लाइसेंस लूट लिया गया तथा उसका अपहरण कर ट्रक एवं उसमें भरा माल लूटकर ले गये। जिस पर से थाना कोलारस में अप. क्र. 97/2026 धारा 140 (3), 309 (4) बीएनएस एवं 11,13 एम.पी.डी.व्ही.पी.के. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए स्वंय मॉनिटिरिंग कर फरार आरोपी लवकुश गुर्जर, संदीप गुर्जर की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 3000-3000/-रूपये की ईनाम उदघोषणा की गई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक पुनीत बाजपेयी के नेतृत्व में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी लुकवासा द्वारा अपनी टीम गठित की गई।
चौकी प्रभारी लुकवासा द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखविर तंत्र सक्रिय कर मुखविर की सूचना पर से अपनी टीम के साथ दिनांक 22.09.2026 को फरार आरोपी लवकुश पुत्र केशव सिंह गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम पावटा थाना पनिहार जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इनकी रही भूमिका निरी. पुनीत बाजपेयी थाना प्रभारी कोलारस, उनि बैजनाथ मिश्रा चौकी प्रभारी लुकवासा, प्रआर. शंकर भाबर, प्रआर. लालसिंह भील, आर. नेपालसिंह भील, आर. नरेन्द्र शर्मा, आर. वीरेन्द्र गुर्जर, आर. संतोष गोयल, आर. चालक बलराम मोगिया की विशेष भूमिका रही।
