पिछोर पुलिस द्वारा अपराधों में अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 439/26 एवं अपराध क्रमांक 246/26 में अपह्रत दो बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर कार्यवाही पूर्ण की गयी एवं उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।*

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

पिछोर पुलिस द्वारा अपराधों में अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 439/26 एवं अपराध क्रमांक 246/26 में अपह्रत दो बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर कार्यवाही पूर्ण की गयी एवं उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।




दिनांक 22.09.26 को फरियादी उम्र 21 साल निवासी मल्हावनी थाना पिछोर ने रिपोर्ट की कि मेरी बहिन उम्र 26 साल की दिन के समय बिना बताये घर से कही चली गई, जिसकी तलाश करने पर नहीं मिली, जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 439/26 धारा 140 (3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 27.05.26 को फरियादी उम्र 38 साल निवासी ग्राम बदरवास थाना पिछोर ने रिपोर्ट की कि मेरी लड़की उम्र 14 साल की रात्रि के समय बिना बताये घर से कही चली गई, जिसकी तलाश करने पर नहीं मिली, जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर.डी. प्रजापति के निर्देशन एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर पुलिस व्दारा सतत कार्यवाही करते हुए अपह्रत बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के प्रयास किये जा रहे थे।

अपराधों में अपहृत बालक बालिकाओं की तलाश की गई जिसमें मुखबिर सूचना पर से से आज दिनांक 23.09.26 को अपराध क्रमांक 439/26 धारा 140 (3) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 246/26 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृत दो बालिकाओं को पुलिस व्दारा विधिवत दस्तयाब किया जाकर कार्यवाही पूर्ण की कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, सउनि जहान सिंह, प्रआर. 498 अशोक तिवारी, आर. 665 योगेन्द्र मल्होत्रा आर. 590 बचान सिंह तोमर, म.आर. 471 प्रीति यदुवंशी, एनआरएस नंदिनी राजा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।