नशा-माफिया; होलसेलर-रिटेलर पर ऐसा अटैक करो कि शर्मिंदा हो जाएं: सिंधिया ।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 

नशा-माफिया; होलसेलर-रिटेलर पर ऐसा अटैक करो कि शर्मिंदा हो जाएं: सिंधिया  ।




​​कड़े तेवर और अल्टीमेटम: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में 

अवैध शराब और नशे के कारोबार को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है.  

​सिंधिया के 4 प्रमुख अल्टीमेटम:

​7 दिन (नशे का नेटवर्क): भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि 7 दिन में अवैध शराब-नशे के ठिकानों की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे, जिस पर तुरंत एक्शन होगा.  

​15 दिन (ट्रैफिक रोडमैप): राजेश्वरी रोड, कोर्ट रोड और सदर बाजार की खिचड़ी बनी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने 15 दिन में नया रोडमैप बनेगा.  

​1 महीना (सीवर लाइन सफाई): शहर में चोक सीवर लाइनों की सफाई के लिए PHE विभाग अपने 5 तकनीकी कर्मचारी 1 महीने के लिए नगरपालिका को सौंपेगा.  

​2 महीने (भू-माफिया पर स्ट्राइक): सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाकर बैठे भू-माफिया की 'इंडस्ट्री' को 2 महीने के भीतर पूरी तरह खत्म करने का टारगेट है.  

​राजनीतिक संरक्षण पर सख्त निर्देश: एसपी यादृश डांगी को सीधे निर्देश देते हुए सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में इंदौर या सागर जैसी नशा-अपराध की घटनाएं किसी सूरत में नहीं होनी चाहिए. यदि कोई राजनीतिक संरक्षण में भी कारोबार कर रहा है, तो उस पर बिना झिझक कड़ी कार्रवाई करें.  

​113 करोड़ के सीवर प्रोजेक्ट पर नाराजगी: सिंधिया ने 113 करोड़ के सीवर प्रोजेक्ट में हुई अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि नगरपालिका 113 करोड़ रुपए फूंकने के बाद भी सीवर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाई, अब इस प्रोजेक्ट की कमान एमपी अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीयूडीसी) को सौंपी जाएगी.  

बांध के ठेकेदार को हटाने के निर्देश: बैठक में केंद्रीय मंत्री ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर नए सिरे से टेंडर कराने के निर्देश दिए हैं.  


​

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।