न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पुलिस चौकी मगरौनी थाना नरवर द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विक्रय पर रोक लगाने हेतु कार्यवाही करते हुये।
07 पेटी देशी मंदिरा प्लेन कुल कीमती करीबन 28000 रूपए की जप्त कर आरोपी विनय उर्फ घेटी बाथम को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगवेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में नशे के रोक लगाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं
अभियान चलाकर नशे के अवैध करोवार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव की धरपकड
आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत अभियान स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश जिले के पुलिस अधिकारियों को दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर.डी प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी.
करैरा श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक अरुण प्रताप भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस चौकी मगरौनी पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही कर अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तारी करने में सफलता हांसिल की है।
दिनांक 28.09.2026 को पुलिस चौकी मगचौनी पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गढोली तिराहे पर प्लास्टिक के बोरे में शराव रखे हुए खडा है,
जो कहीं जाने की फिराक में है।
मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मगरोनी पुलिस टीम नरवर भितरवार रोड गढोली तिराहे पर पहुंची, तो मुखविर के बताये हुलिए का एक व्यक्ति गढोली तिराहे पर प्लास्टिक के बोरा के साथ खडा दिखा,
जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे मगरोनी पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विनय उर्फ घेटी पुत्र अमर सिंह बाथम उम्र 25 निवासी बाथम मौहल्ला मगरोनी थाना नरवर का होना बताया,
बाद उक्त व्यक्ति के पास रखे प्लास्टिक के बोरे को चैक किया तो उसमे 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन की रखी मिली प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर कुल 350 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 63 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती
करीबन 28000 रुपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया है।
बरामद मश्रुका - 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन की
शराव की कुल मात्रा 63 लीटर कुल कीमती 28000 रुपये की जब्त की गयी
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अरुण प्रताप भदौरिया थाना प्रभारी नरवर एवं उनि. अभिमन्यु राजावत चौकी प्रभारी मगरौनी, सउनि. दिनेश यादव, प्रआर 248 भोले सिंह, आर. 944 सचिन यादव, आर. 438 राहुल रावत की विशेष भूमिका रही है।
