सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित। बंदियों को दी गई निःशुल्क विधिक सहायता और अधिकारों की जानकारी।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार

सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

बंदियों को दी गई निःशुल्क विधिक सहायता और अधिकारों की जानकारी।

शिवपुरी, 10 सितंबर 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बंदियों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सलाह, बंदियों के संवैधानिक व कानूनी अधिकार, जेल अपील प्रक्रिया, जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली, यूटीआरसी तथा नालसा की स्पृहा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई, ताकि कोई भी बंदी कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहे।

शिविर के उपरांत सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी द्वारा सर्किल जेल शिवपुरी का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंद बंदियों से बातचीत कर उनकी व्यक्तिगत एवं विधिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। बंदियों की समस्याओं के समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण हेतु मौके पर ही उपस्थित जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। 

इस विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर सर्किल जेल के जेलर श्री सिरोमणि पाण्डेय, जेल कर्मचारी, पैरालीगल वालंटियर श्री नीरू रावत सहित बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।