भाजपा ने जिले भर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान और किया वृक्षारोपण किया ।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 

भाजपा ने जिले भर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान और किया वृक्षारोपण किया ।

गाँधी जयंती पर भाजपा ने थामी झाडू 

स्वच्छता का दिया संदेश 

शिवपुरी --सेवा ही हमारा संकल्प स्वच्छता ही हमारी पहचान इस ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा द्वारा जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।



उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपुरी नगर मे झाड़ू लगाकर एवं पानी से धुलाई कर प्रमुख स्थानों  मंदिरो पर साफ सफाई की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्तायों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धां सुमन अर्पित किये भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू ने कहा की जिले के सभी मंडलो मे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे एवं भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता यों ने  सेवा संकल्प अभियान के निमित्त स्वच्छता ही सेवा है के माध्यम से साथ अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर भदेया कुंड,माधव चौक चौराहा,झाँसी तिराहा सहित अन्य कई स्थानों पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ  स्वच्छता अभियान के तहत सड़को पर झाडू लगाकर सन्देश दिया और वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर जिला महामंत्री के पी परमार और योगेंद्र रघुवंशी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी जीवन शैली होनी चाहिए। इस दौरान हर जगह हर कोने को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया की गाँधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वचछता अभियान चलाया गाया इसी तरह जिले के  मंडलों में एवं मोर्चा के पदाधिकारी ने मंदिरों एवं जिला चिकित्सालय में अलग-अलग स्थान पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया 

इस अवसर पर 

जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी,के पी परमार,लवलेश जैन,जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा,हेमंत ओझा,हेमलता रावत,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,हरिओम राठौर,हरवीर सिंह रघुवंशी,विजय शर्मा,नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव,जिला मिडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार,रितिक गर्ग,प्रशांत राठौर,मुन्ना लाल कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा,गिर्राज शर्मा,विपुल जैमिनी,कपिल भार्गव,महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवंगिकर,जिला मंत्री डॉ रश्मि गुप्ता,लक्ष्मी जाटव,बबीता जाटव,कार्यालय मंत्री सोनू राजावत,वीरेंद्र शिवहरे,उत्कर्ष भार्गव,शिवम दुबे,गौरव शर्मा,माणिक जैन,यशवंत मंगल,सहित 

बड़ी संख्या भाजपा के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।