रेडिएंट ग्रुप के 26वें स्थापना दिवस पर दून पब्लिक स्कूल में हुआ वृहद पौधारोपण।

0

दैनिक आचरण  भोपाल 

जितेंद्र जैन

समाचार 


नन्हे बच्चों ने किया धरती माता का श्रृंगार: आईजी राजीव कुमार ठाकुर।

​रेडिएंट ग्रुप के 26वें स्थापना दिवस पर दून पब्लिक स्कूल में हुआ वृहद पौधारोपण।

​शिवपुरी। रेडिएंट ग्रुप द्वारा संचालित दून पब्लिक स्कूल परिसर में संस्था का 26वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजीव कुमार ठाकुर ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपकर धरती माता का सच्चा श्रृंगार किया है। यह पहल प्रकृति संरक्षण में अत्यंत उल्लेखनीय भूमिका निभाएगी। उन्होंने बेहद सरल और सहज भाषा में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।

एक पेड़ मां के नाम' अभियान में बच्चों ने दिखाई रुचि।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने बताया कि स्कूल में संचालित 'ग्रीन गार्डन क्लब' एवं 'इको क्लब' के माध्यम से वर्ष भर पर्यावरण जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

26 वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है संस्थान*

संस्था के डायरेक्टर शाहिद खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रेडिएंट ग्रुप अपनी स्थापना के समय से ही पौधारोपण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिकता और संवेदनशीलता की भावना का विकास होता है।

​समारोह में विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अमरजीत कुमार गुप्ता ने बच्चों में सामाजिक मूल्यों के बीजारोपण के लिए दून पब्लिक स्कूल प्रबंधन की सराहना की। वहीं क्राइम ब्रांच अधिकारी श्रीमती जागृति दुबे ने भी अपने बच्चों के साथ पौधारोपण में भाग लिया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

​कार्यक्रम के प्रारंभ में डायरेक्टर शाहिद खान एवं डॉ. खुशी खान ने मुख्य अतिथि आईजी राजीव कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट अमरजीत कुमार गुप्ता एवं क्राइम ब्रांच अधिकारी श्रीमती जागृति दुबे को बुके, स्मृति चिन्ह एवं पुस्तकें भेंटकर उनका भावभिना अभिनंदन किया।

​समारोह में बड़ी संख्या में संस्था के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अखलाक खान ने किया तथा आभार प्रदर्शन दून पब्लिक स्कूल के 'इको क्लब' एवं 'ग्रीन गार्डन क्लब' के मेंटोर्स द्वारा व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।