दैनिक आचरण भोपाल
जितेंद्र जैन
समाचार
कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अलग-अलग स्थानो पर दविश दी गयी जिसमें दो आरोपियों को सट्टा खिलवाते हुय दबोचकर आरोपियों से सट्टा अंक पर्ची व 3500रु. जप्त किये एवं कार्यवाही की गई।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो टीम व्दारा दिनांक 20.08.26 को थाना कोतवाली क्षेत्र में छापामार कार्यवाही करते हुये अलग अलग स्थानो पुरानी गल्ला मण्डी शिवपुरी से आरोपी अंकुर अग्रवाल पुत्र पवन अग्रवाल उम्र 37 साल नि0 गोयल बैकरी के पास थाना फिजीकल को पकडा आरोपी से 2 सट्टा अंक पर्ची एक डोट व 1650रु. जप्त किये एवं मटका पार्क बैंक कालोनी रोड से आरोपी विजय कुशवाह पुत्र गुलाब सिंह कुशवाह उम्र 38 साल नि० मनयिर शिवपुरी को पकडा आरोपी से 2 सट्टा अंक पर्ची एक डोट व 1850रु. जप्त किये आरोपीगण से कुल 3500रु. जप्त किये बाद आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 646/26, 647/26 धारा 4क सट्टा अधिनयम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया सट्टा खिलवाने वालो के विरुध्द कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 806 रविकुमार, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 265 देवेन्द्र रावत, की भूमिका रही।
