कोर्ट रोड को आदर्श बनाने की कवायद शुरू प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका ने चलाया संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान माधव चौक से सब्जी मंडी तक जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण।

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कोर्ट रोड को आदर्श बनाने की कवायद शुरू प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका ने चलाया संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान माधव चौक से सब्जी मंडी तक जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण।


सख्त चेतावनी; दोबारा कब्जा करने या यातायात बाधित करने पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई।

शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी शहर के प्रमुख व्यावसायिक ए

व्यस्ततम मार्ग कोर्ट रोड को सुगम, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं

नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। 

अभियान के दौरान माधव चौक से लेकर कोर्ट रोड सब्जी मंडी तक मार्ग पर आवागमन बाधित करने वाले चारपहिया ठेलों, दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान, 

अवैध टीन शेडों एवं अस्थाई कब्जों को जेसीबी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से तत्काल प्रभाव से हटवाया गया।

उल्लेखनीय है कि कोर्ट रोड पर लंबे समय से सड़क के दोनों ओर फल-सब्जी के ठेले खड़े रहने, दुकानदारों द्वारा सड़क की सीमा तक सामान फैलाने तथा अवैध टीन शेड लगाने की शिकायतें व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा प्राप्त हो रही थीं। अस्थाई अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी, जिससे विशेष रूप से व्यस्त समय में प्रतिदिन आवागमन प्रभावित होता था और जाम की स्थिति निर्मित होती थी। आमजन की इसी समस्या का स्थायी समाधान करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह संयुक्त अभियान चलाया गया।

अवैध निर्माण किया ध्वस्त और दी गई समझाइश।

कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने सड़क की सीमा में रखे गए सामान और अवैध संरचनाओं को हटाया। 

अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी तय सीमा के भीतर ही सामान रखें और सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर यातायात में बाधा न डालें। 

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी से मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ और राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवाजाही में बड़ी राहत मिली।

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में हुई कार्रवाई।

यह संयुक्त कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा, 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर, एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, 

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे एवं देहात थाना प्रभारी विकाश यादव की मौजूदगी में पुलिस ।

नगर पालिका के अमले द्वारा पूरी की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही सड़क की स्थिति का जायजा लिया और भविष्य में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पुनः अतिक्रमण करने पर होगी कठोर दंडात्मक कार्रवाई।

प्रशासन एवं नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट रोड सहित शहर के अन्य प्रमुख व्यावसायिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि

यदि इस कार्रवाई के बाद दोबारा किसी भी स्थान पर अवैध कब्जा, सामान फैलाकर रखना या अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, 

संबंधित व्यक्ति अथवा दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य कोर्ट रोड को एक आदर्श,

सुरक्षित और सुगम मार्ग के रूप में विकसित करना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।