थाना रन्नौद पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक आरसीटी 474/21 में 05 साल से फरार स्थाई वारंटी गुल्लन खाँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।*

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 


थाना रन्नौद पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक आरसीटी 474/21 में 05 साल से फरार स्थाई वारंटी गुल्लन खाँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।*

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में स्थाई वारंटो की तामीली हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना क्षेत्र के अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही है। 

दिनांक 07.09.2026 को ईलाका गस्त के दौरान थाना प्रभारी रन्नौद उनि राजीव दुबे को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारंटी गुल्लन पुत्र मुन्ना खान निवासी मोहम्मदपुर का थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंकुआ तिराहे से कहीं जाने के लिये खड़ा होने की सूचना पर तत्काल दविश दी गई वारंटी पुलिस को देखकर जाने लगा जिसे पुलिस बल द्वारा घेरकर पकडा गया व नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गुल्लन पुत्र मुन्ना खान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर का होना बताया उक्त गुल्लन खान के विरुद्ध माननीय न्यायालय जेएमएफसी कोलारस में प्रचलित प्रकरण क्रमांक आरसीटी 474/21 में स्थाई वारंट जारी किया गया था गुल्लन खाँ को गिरफ्तार कर थाना लाया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेजा गया ।

स्थाई वारंटी गुल्लन खाँ को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे ,  प्रआर 934 जगेश सिकरवार , आर. 1132 सर्वेश शर्मा , आर. 716 दीपक सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।