थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 12000 के साथ आरोपी राजू जाटव को गिरफ्तार किया।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 


थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 12000 के साथ आरोपी राजू जाटव को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अबैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर० डी० प्रजापति एवं एसडीओपी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। 

अभियान के क्रम मे दिनांक 12.09.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्रप्त हुई कि आनंद सागर रोड़ तरफ एक आदमी कच्ची शराब की दो बडी बडी केने रखे हुए बेचने के लिए खडा है। मुखबिर के बताये स्थान पर तस्दीक हेतु पहुंचे तो एक व्यक्ति दो नीले रंग की कैनों को रखे हुआ दिखा जो पुलिस को पास आते देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजू जाटव पुत्र नाथूराम जाटव उम्र 26 साल निवासी हरदोल मंदिर के पास करेरा थाना करेरा जिला शिवपुरी का होना बताया। आरोपी के कब्जे से दो नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टी जिसमे करीब 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जिसकी कीमत 12 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया आरोपी राजू जाटव पुत्र नाथूराम जाटव उम्र 26 साल निवासी हरदोल मदिर के पास करेरा थाना करेरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 634/26 धारा 34(2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया।

बरामद माल- 01. सफेद रंग की दो प्लास्टिक की कट्टी में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 12 हजार रुपये ।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरी० श्री विनोद छावई, उनि तेजसिह गोड़, आर0 हरेन्द्र गुर्जर, आर0 895 राधेश्याम, आर 965 सुरेन्द्र रावत ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।