दैनिक आचरण भोपाल
समाचार
गणेश चतुर्थी पर्व पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाएं लेने आने वाले श्रद्धालुओं एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा रोड डायवर्शन प्लान तैयार किया गया है
जो निम्न प्रकार से रहेगा, पुलिस की आमजन से अपील है कि यातायात व्यवस्था का पालन करें और असुविधा से बचें।*
गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय पुलिस पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश और प्रेस नोट जारी किए जाते हैं।
त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सो सुचारु रुप से बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को बनाने के लिये निम्नलिखित रुट डायवर्शन किये गये हैं।
1. 13 एवं 14 सितंबर को सुबह 8:00 से रात्रि 10:00 बजे तक धर्मवीर घाटी से फिजिकल रोड की तरफ केवल दो पहिया वाहनों का ही प्रवेश रहेगा।
2. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमा लेने आने वाले श्रद्धालु दो बत्ती होते हुए परशुराम तिराहे से अपने सभी प्रकार के वाहनों के साथ फिजिकल रोड पर प्रवेश करेंगे।
3. डीजे वाहनों का फिजिकल रोड पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
नोट:-- यातायात पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वह तैयार किए गए रोड प्लान का पालन करेंगे जिससे यातायात सुगम एवं व्यवस्थित बना रहे।
