60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियानः ग्राम हातौद में आधार पंजीयन एवं अपडेशन शिविर का आयोजन* शिवपुरी, 23 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार चलाए जा रहे 60 दिवसीय मेगा ड्राइव जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम हातौद में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा आवश्यक संशोधन एवं अपडेशन का कार्य संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि नालसा स्कीम के अंतर्गत आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्रासरूट स्तर पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में चिन्हित ग्राम हातौद में बुधवार को आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, बायोमेट्रिक एवं जनसांख्यिकी (डेमोग्राफिक) अपडेशन की कार्रवाई की गई। आयोजन के दौरान कुल 6 लोगों के आधार कार्ड सफलता पूर्वक अपडेट किए गए, जबकि 1 नया आधार कार्ड पंजीयन कार्य पूर्ण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि आमजन को उनके विधिक अधिकारों और आवश्यक पहचान दस्तावेजों के प्रति जागरूक करने के लिए 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर ऐसे शिविरों व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। समाचार क्रमांक 178/2026 ---00---

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार




60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियानः ग्राम हातौद में आधार पंजीयन एवं अपडेशन शिविर का आयोजन।

शिवपुरी, 23 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार चलाए जा रहे 60 दिवसीय मेगा ड्राइव जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम हातौद में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा आवश्यक संशोधन एवं अपडेशन का कार्य संपन्न किया गया।

उल्लेखनीय है कि नालसा स्कीम के अंतर्गत आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्रासरूट स्तर पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में चिन्हित ग्राम हातौद में बुधवार को आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, बायोमेट्रिक एवं जनसांख्यिकी (डेमोग्राफिक) अपडेशन की कार्रवाई की गई। आयोजन के दौरान कुल 6 लोगों के आधार कार्ड सफलता पूर्वक अपडेट किए गए, जबकि 1 नया आधार कार्ड पंजीयन कार्य पूर्ण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि आमजन को उनके विधिक अधिकारों और आवश्यक पहचान दस्तावेजों के प्रति जागरूक करने के लिए 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर ऐसे शिविरों व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।