दैनिक आचरण भोपाल
समाचार
नालसा मेगा ड्राइव अभियानः ग्राम हातौद में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दी गई विधिक सेवाओं की जानकारी।
शिवपुरी, 23 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में संचालित मेगा ड्राइव के अंतर्गत चिन्हित ग्राम हातौद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रमिकों को उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
नालसा मेगा ड्राइव के तहत बुधवार को आयोजित इस विशेष शिविर में पैरालेगल वालंटियर श्री गोपाल राठौर द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित विधिक सेवा योजना की बारीकियों से आम जन को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रमिक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं मजदूर वर्ग को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। श्रमिकों को योजनाओं का सीधा लाभ उठाने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी भी दी गई।
