मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर 83 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 

मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर 83 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

स्टेट हेल्थ एजेंसी की जांच में बार-बार चेतावनी के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं करने वाले 15 अस्पतालों को योजना से निलंबित किया गया, जबकि 18 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है। 

इसके अलावा 50 अस्पतालों पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। कार्रवाई में भोपाल के 25 अस्पताल भी शामिल हैं। इनमें चार का डी-एम्पैनलमेंट, आठ का निलंबन और 13 पर जुर्माना भी लगाया गया। भोपाल के अस्पतालों पर कुल 2 करोड़ 11 लाख 91 हजार 492 रुपये की पेनल्टी हुई। 

ऑडिट में बिना जरूरत आईसीयू में भर्ती, आयुष्मान पैकेज के दुरुपयोग और रिकॉर्ड में दर्ज बेड से करीब 30 प्रतिशत कम बेड मिलने जैसी गड़बड़ियां सामने आईं। दो अस्पतालों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।