सर्किल जेल शिवपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार




सर्किल जेल शिवपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया

बंदियों द्वारा मनमोहक झांकी प्रदर्शन और कृष्ण-सुदामा नाटक का किया गया सफल मंचन।

शिवपुरी, 04 सितंबर 2026/ शासन के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में सर्किल जेल शिवपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत भव्य, हर्षाेल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेल परिसर में निरुद्ध बंदियों एवं जेल स्टाफ के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक एवं जीवंत झांकी सजाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जेल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बंदियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती के साथ हुई।

कृष्ण-सुदामा नाटक का हुआ भावपूर्ण मंचन।

आयोजन के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा कृष्ण-सुदामा के प्रसंग पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई। बंदियों के जीवंत अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति की जेल अधीक्षक द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई।

बंदियों को दिया सुधार का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक श्री विदित सिरवैया ने कहा कि जेल भी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली रही है। उन्होंने बंदियों को इस पवित्र अवसर से प्रेरणा लेते हुए सकारात्मक सोच के साथ आत्म-सुधार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन किया।

जेल स्टाफ और महिला-पुरुष बंदी रहे उपस्थित।

इस गरिमामय आयोजन के अवसर पर जेल अधीक्षक श्री विदित सिरवैया, उप अधीक्षक श्री रामशिरोमणि पाण्डेय सहित समस्त जेल स्टाफ तथा जेल में परिरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक श्री सिरवैया द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व बंदियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के विधिवत समापन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।