धूम धाम से संपन्न हुआ भव्य ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन सैकड़ो परिवारों ने तलाशें योग्य रिश्ते,।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 


धूम धाम से संपन्न हुआ भव्य ब्राह्मण युवक युवती  परिचय सम्मेलन सैकड़ो परिवारों ने तलाशें योग्य रिश्ते,।

शिवपुरी।13 सितंबर सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में 18 वां  एक दिवसीय अखिल भारतीय ब्राह्मण युवक युवती  परिचय सम्मेलन, आज तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर के परशुराम सभागार में अत्यंत उत्साह और गरिमामय पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। 

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों महामंडलेश्वर श्री

श्री 1008श्री पुरुषोत्तम दास महाराज व मुख्य वक्ता जगतगुरु बालक देवाचार्य काशी एवं  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सकल ब्राह्मण महासभा के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण के साथ  शुभारंभ हुआ। 

इसके बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। तथा एकता सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

सम्मेलन में ग्वालियर चंबल  इंदौर उज्जैन संभाग के साथ जिले से सटे राजस्थान के शहर वारा जिले से आये सैंकड़ों विवाह योग्य युवक युवतियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 6 परिवारों के बीच सहमति से रिश्ते भी रिश्ते हुए।

    *मंच से युवाओं ने दिया वेवाक  परिचय*

 युवाओं ने मंच पर आकर आत्मविश्वास के साथ अपने केरियर ,जीवन के मूल्यों और जीवनसाथी को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया । आधुनिकता और परंपरा की इस अनूठे संगम में परिजनों ने योग्य प्रत्याशियों की जानकारीयों को डायरी में नोट किया और आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित परिचय स्मारिका की सराहना की जिसमें सभी पंजीकृत प्रत्याशियों का सचित्र सहित  विवरण शामिल था। जो भविष्य में भी परिवारों को सुयोग्य जीवन साथी तलाशने में मदद करेगी।

  *दहेज प्रथा उन्मूलन और फिजूल खर्चों पर रोक का संकल्प* समारोह की मुख्य वक्ता पातालपुरी जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज काशी ने अपनी संबोधन और आशीर्वाद वचनों में कहा कि *" आज की दौर में ऐसे परिचय सम्मेलन समय और धन की बचत करने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते है"* उन्होंने ने समाज के युवाओं से दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने और शादियों में होने वाली फिजूल खर्चो को रोक कर सादगी से विवाह संपन्न करने का आवाह्न किया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि परिचय सम्मेलन एक ऐसा सामाजिक मंच या आयोजन है जहां विवाह के योग्य युवक युवती और उनके परिवार एक ही समाज ,जाति या समुदाय के लोग आपस में मिलते है, तथा योग्य जीवनसाथी का चयन इसके माध्यम से युवक युवतियों और उनके माता-पिता को एक ही जगह पर कई सारे परिवारों और उम्मीदवारों से मिलने का अवसर प्राप्त होता है जिससे समय और धन की बचत होती है।

26प्रतिभाओं का हुआ सम्मान* समारोह के अवसर पर   समाज के विभिन्न क्षेत्र (शिक्षा खेल और शासकीय सेवा ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह  व परशुराम पटिका देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ 90  पंडित शंभू दयाल पराशर सहसराम वाले, पंडित भानूप्रतापसिंह शर्मा मड़वास वालों का पैर पूज कर शांल और श्रीफल माला पहनकर सम्मानित किया।

पंडित राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस स्मारिका में 335  युवक युवतियों  की प्रविष्टियां है तथा उनमें 48 शासकीय सेवा में कर्मचारी तथा 62 युवतियां का पंजीयन की प्रविष्टि है।

कार्यक्रम का संचालन पंडित महावीर प्रसाद मुद्गल और माणिक शर्मा ने किया अंत में सभी का आभार पंडित हरगोविंद शर्मा ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।