सेवा संकल्प अभियानः शिवपुरी जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार

सेवा संकल्प अभियानः शिवपुरी जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ।



तीन चरणों में जिले के सभी 2508 केंद्रों पर आयोजित होंगे विविध स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी कार्यक्रम।

शिवपुरी, 26 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में जिले में तीन दिवसीय ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं की कुल 2508 आंगनवाड़ी केंद्रों में से प्रथम चरण में 866 केंद्रों पर जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तीन चरणों में आयोजित होगा अभियान।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जिले में कुल तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक (866 केंद्र), द्वितीय चरण 29 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक (812 केंद्र) तथा तृतीय चरण 03 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026 तक (806 केंद्र) संपादित होगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रमों की गतिविधियां

प्रथम दिवस पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वीडियो प्रसारण किया गया। बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण, फल एवं मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए। द्वितीय दिवस पर बच्चों के साथ संवाद व सहभागिता बढ़ाने की गतिविधियां होंगी। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा होगी। तृतीय दिवस पर ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ के तहत लाभार्थियों के साथ संवाद, उनके अनुभवों के वीडियो तैयार करने तथा शासकीय योजनाओं के अनुभव साझा करने की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विभिन्न केंद्रों पर जन प्रतिनिधियों की सहभागिता।

प्रथम दिवस शिवपुरी शहरी के मदकपुरा आंगनवाड़ी केंद्र में विधायक श्री देवेंद्र जैन तथा कठमई केंद्र में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शैलजा लवंगीकर, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, मंडल अध्यक्ष श्री विपुल जैमनी व श्री गिरराज शर्मा उपस्थित रहे। कोलारस के ग्राम खरई में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा खनियाधाना में मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत शर्मा, पोहरी में मंडल अध्यक्ष श्री धीरज व्यास व जनपद उपाध्यक्ष श्री मुन्नालाल रावत, पिछोर में सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष अग्रवाल तथा करैरा, नरवर के विभिन्न केंद्रों में स्थानीय सरपंच व जनपद सदस्यों ने भागीदारी की। आगामी दिवसों में भी विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।