न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पति से अलग रहने वाली महिला व उसके मासूम बेटे का कुएं में मिला शव, दुपट्टे से बंधा था बेटा
दिल्ली में मजदूरी करता है पति, घटना के समय भी दिल्ली ही था,
सोमवार से लापता थी महिला
शिवपुरी। जिले के करेरा कस्बे के एक कुएं से एक महिला एवं उसके मासूम बेटे का शव मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया।
महिला के साथ उसका बेटा दुपट्टे से बंधा हुआ था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच हत्या एवं आत्महत्या के एंगल से शुरू कर दी है।
एलआईसी आफिस के पीछे
करेरा में रहने वाली शिवानी (33) पत्नी भूपेंद्र विश्वकर्मा एवं उसके 6 वर्षीय बेटे भोलू का शव पुलिस लाइन के पास पीपल वाले कुएं में पड़े मिले।
बताते हैं
कि घरेलू विवाद के चलते शिवानी अपने पति से डेढ़ माह पूर्व अलग रहती थी। वो कभी अपने मायके तो कभी नंनद के घर में रुकती थी। जबकि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला सोमवार को अपने बेटे सहित रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। आज जब स्थानीय लोगों को कुएं में से बदबू आई तो उसमें झांकने पर दोनों शव नजर आए। करेरा थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में हत्या व आत्महत्या, दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है।
