न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी में सजेगा भक्ति और संस्कृति का महामंच! माधव चौक पर 20 अक्टूबर को श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल का भव्य दुर्गा विसर्जन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
शिवपुरी: शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मण्डल द्वारा इस वर्ष भी 20 अक्टूबर मंगलवार को शिवपुरी टॉकीज के आगे माधव चौक पर एक भव्य और आकर्षक मंच का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ रात्रि 8:00 बजे से विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन किया जाएगा.
संस्था के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संदीप वशिष्ठ (एडवोकेट) एवं सचिव अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य समारोह के अंतर्गत कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं:
जूनियर बच्चों के लिए (10 वर्ष तक): सोलो डांस प्रतियोगिता
सीनियर बच्चों के लिए (10 वर्ष से बड़े): सोलो डांस एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता
अन्य विशेष प्रतियोगिताएं: सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता, आकर्षक पाण्डाल प्रतियोगिता और बैंड प्रतियोगिता
मण्डल द्वारा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को तुरंत एक आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा.
पंजीयन की व्यवस्था:
प्रतियोगियों के लिए निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था निम्नलिखित स्थानों पर की गई है:
अग्रवाल पेट्रोल पंप, गुना नाका
श्रीराम सर्जिकल, धर्मशाला रोड
अग्रवाल ऑनलाइन सेंटर, पानी की टंकी के पास, फिजिकल रोड
इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन समय से करा लें। अधिक जानकारी के लिए हर्षित मंगल (मो. 9039974347) एवं भाग्येश शर्मा 'यश' (मो. 9131645185) से संपर्क किया जा सकता है.
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
इस वर्ष बाहर के कलाकारों द्वारा शानदार लाइव झांकियों का प्रदर्शन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा. साथ ही, आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे माधव चौक पर आने वाले माँ दुर्गा के भक्तों के लिए अधिक से अधिक स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण करें. 20 अक्टूबर मंगलवार को माधव चौक पर क्षत्रिय समाज का चल समारोह और खटीक समाज द्वारा निकाली जाने वाली माँ काली की विसर्जन यात्रा का भी भव्य स्वागत किया जाएगा.
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. राजेन्द्र गुप्ता (स्वागत अध्यक्ष), दीपेश अग्रवाल (सह स्वागत अध्यक्ष), राजेश गोयल (सांस्कृतिक संयोजक), बृजेश शर्मा (सांस्कृतिक सह संयोजक), रामलखन मुद्दोंतिया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), वरुण राजौरिया (उपाध्यक्ष), अरुण शर्मा (सचिव), हर्षित मंगल (सह सचिव), ह्रदेश गोयल (कोषाध्यक्ष), रवि पाराशर (सह कोषाध्यक्ष), संकेत शुक्ला 'हर्ष' (मंच प्रभारी), राजू यादव' (मीडिया प्रभारी), मणिकांत शर्मा, श्वेता अग्रवाल (महिला कार्यकारी अध्यक्ष), डॉ. रीता गुप्ता, विजयलक्ष्मी मुद्दोंतिया, निधि पाराशर, संगम अग्रवाल, शिखा मंगल, दीपा बंसल, रेणू सिंघल, प्रीति बंसल, अंजलि गुप्ता, प्रियंका व्यास सहित समस्त मण्डल सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।
