शिवपुरी में प्रशासन का सख्त एक्शन: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोर्ट रोड और माधव चौक से हटाया जाएगा अतिक्रमण।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार 

शिवपुरी में प्रशासन का सख्त एक्शन: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोर्ट रोड और माधव चौक से हटाया जाएगा अतिक्रमण।


शिवपुरी। ​शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। 

आज यातायात पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के व्यस्ततम इलाकों—कोर्ट रोड, गांधी चौक, माधव चौक, पुराना बस स्टैंड और गुरुद्वारा चौक का सघन निरीक्षण कर अस्थाई अतिक्रमण को चिन्हित किया है।

इस अभियान के तहत शहरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए कई बड़े और अहम बदलाव किए गए हैं।

​प्रशासन की नई कार्ययोजना के अनुसार, कोर्ट रोड पर यातायात का दबाव कम करने के लिए सभी हाथ ठेलों को ठंडी सड़क पर शिफ्ट किया जाएगा, 

जबकि कोर्ट रोड से टेकरी की तरफ जाने वाले रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके साथ ही, गांधी चौक के पटवाओं को कोर्ट रोड सब्जी मंडी के पास जगह दी जाएगी।

​आम जनता और वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। 

अब कोर्ट रोड पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 

इन वाहनों के लिए पुराना बस स्टैंड स्थित राज पैलेस होटल के सामने पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

​भीड़भाड़ वाले माधव चौक पर जूस और मिठाई की दुकानों के आगे मार्किंग और बैरिकेडिंग की जाएगी। 

इस सीमा रेखा के बाहर वाहन खड़े मिलने पर तुरंत चालानी कार्रवाई की जाएगी। 

इसके अलावा, अस्पताल चौराहे से माधव चौक, पुराना बस स्टैंड तथा गुरुद्वारे से मीट मार्केट तक फैले तमाम अस्थाई अतिक्रमणों को भी सख्ती के साथ हटाया जाएगा। 

प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है।

टं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।