सेवा संकल्प अभियानः शिवपुरी जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार



सेवा संकल्प अभियानः शिवपुरी जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

जिलेभर के आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हो रहे हैं विविध स्वास्थ्य व पोषण कार्यक्रम*

शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शिवपुरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से सीधे जोड़ने और विभागीय योजनाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के उद्देश्य से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में यह विशेष अभियान जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले कुल 2,508 आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन चरणों में संपन्न कराया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि यह अभियान जिले में सुनियोजित तरीके से तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक जिले के 866 केंद्रों पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। द्वितीय चरण 29 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक 812 केंद्रों पर संचालित हो रहा है, जबकि तृतीय चरण 03 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026 तक शेष 806 केंद्रों पर संपादित किया जाएगा। बच्चों के लिए खेलकूद व मनोरंजक गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण, फल तथा मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। द्वितीय दिवस पर बच्चों के साथ संवाद, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परामर्श, संतुलित आहार और पोषण जागरूकता पर गहन चर्चा की जा रही है। तृतीय दिवस पर ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ सत्र के तहत हितग्राहियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों के वीडियो प्रसारित तथा शासकीय योजनाओं के सफल अनुभवों को साझा किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।