सांदीपनि विद्यालय खनियाधाना में 'नमो सेवा: अनकही कहानियाँ' पर नुक्कड़ नाटक आयोजित, छात्र छात्राओं ने दी प्रेरक प्रस्तुति*

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार1



सांदीपनि विद्यालय खनियाधाना में 'नमो सेवा: अनकही कहानियाँ' पर नुक्कड़ नाटक आयोजित, छात्र छात्राओं ने दी प्रेरक प्रस्तुति*

शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026/ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 

इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय खनियाधाना में "नमो सेवा: सेवा की अनकही कहानियाँ" विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में विद्यालय में छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनसुनी सेवा की प्रेरणादायक दास्तानों की शानदार प्रस्तुति दी। 

जन-जन तक पहुँचीं शासकीय योजनाएं।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी बेहद सरल एवं रोचक तरीके से दी। 

जीवंत पात्रों के जरिए यह प्रभावी ढंग से दिखाया गया कि किस प्रकार शासन की योजनाएं पात्र हितग्राहियों तक पहुँचकर उनके जीवन में बदलाव ला रही हैं।

निस्वार्थ सेवा और सामाजिक दायित्व की प्रेरणा।

कलाकारों की इस मनमोहक और संदेशात्मक प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य समाज में निस्वार्थ सेवा भाव, सामुदायिक सहभागिता और 

प्रेरणादायक किस्सों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। उत्कृष्ट अभिनय एवं प्रदर्शन ने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।