शिवपुरी-जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम उन्हाई में गुरुवारर को अनंत चौदस के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ।

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला सिकरी 

समाचार 

उन्हाई में दांगी ठाकुर बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

शिवपुरी-जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम उन्हाई में गुरुवारर को अनंत चौदस के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। 

प्राचीन दांगी ठाकुर बाबा के स्थान पर आयोजित मेले में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। 

सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

ग्राम उन्हाई में दांगी ठाकुर बाबा का प्राचीन स्थान है। यहां आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान को लेकर मान्यता है कि यहां आने और बाबा की भभूति लगाने से टाइफाइड (मोतीझरा) जैसी बीमारी में राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते हर साल अनंत चौदस के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मेले में श्रद्धालुओं ने बाबा के स्थान पर नारियल और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मंदिर परिसर की परिक्रमा की। मान्यता है कि बीमारी के समय लगाया गया बंध परिक्रमा करने के बाद कट जाता है और व्यक्ति को बीमारी से राहत मिलती है। इसी धार्मिक आस्था के चलते अनंत चौदस पर उन्हाई में विशाल मेले का आयोजन होता है।

मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे दिन गांव में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट -

मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहे। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन की टीम भी मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रखती रही।न

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।