दैनिक आचरण भोपाल
समाचार
सेवा संकल्प अभियान की संभागीय समीक्षा बैठक आज़ शिवपुरी मे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी एवं संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे संभागीय बैठक में होंगे शामिल।
शिवपुरी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष सेवा और सुशासन, सेवा संकल्प अभियान के निमित्त चल रहे कार्यक्रमों की_
समीक्षा बैठक आज 23 सितंबर 2026 दिन बुधवार को समय 10:30 बजे स्थान होटल नक्षत्र गार्डन एवं रिसोर्ट शिवपुरी मे आयोजित की जा रही हैं।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव जी एवं जिला प्रभारी श्री नंदकिशोर नापित जी ने संभागीय बैठक की जानकारी देते हुए बताया।
बैठक में जिला ग्वालियर,ग्वालियर ग्रामीण ,शिवपुरी,,गुना अशोकनगर एवं श्योपुर जिले के जिला अध्यक्ष एवं
सभी 6 जिले से अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी शामिल होंगे। संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, संभाग संगठन प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी घोषित मोर्चों जिला अध्यक्ष, सांसद विधायक, निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महापौर,नगर पालिका के अध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष , जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष ,सेवा संकल्प अभियान के संयोजक एवं जिला टोली के सभी सदस्य आमंत्रित है। जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ने समस्त अपेक्षित जिले के पदाधिकारी से आग्रह किया है की ठीक 10:30 बजे शिवपुरी में संभाग की बैठक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराये!और बैठक को सफल बनाये
मुकेश जैन पत्रकार जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा शिवपुरी मप्र।

