जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार प्रशासन की जांच में प्रमाणित हुआ नपा का जिम घोटाला, कलेक्टर ने आयुक्त को भेजी रिपोर्ट सप्लाई देने वाली फर्म ब्लैकलिस्टेड, पूर्व सीएमओ सहित 4 पर कार्यवाही के लिए लिखा शिवपुरी। भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हो चुकी शिवपुरी नगरपालिका में एक और घोटाला प्रशासन की जांच में प्रमाणित हो गया। वार्ड 19 में 14 लाख की जिम सामग्री के एवज में 38 लाख रुपए के भुगतान की शिकायत को जिला प्रशासन ने जांच में सही पाया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को भेजी अपनी जांच रिपोर्ट में सामग्री सप्लाई देने वाली फर्म शिवम कंट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करने के अलावा पूर्व सीएमओ सहित 4 नपा के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए लिखा है। शिवपुरी शहर के वार्ड 19 के वीर सावरकर पार्क में स्थित जिम में नगरपालिका ने सामग्री उपलब्ध करवाई थी। जिसमें पूर्व नपा सीएमओ इशांक धाकड़, पूर्व एई सचिन चौहान, ईई मनोहर बागड़ी एवं उपयंत्री जितेंद्र परिहार ने सांठगांठ करके 14 लाख की जिम सामग्री के बदले में 38 लाख रुपए के भुगतान पर अपनी सहमति दर्ज कराई थी। इस मामले की शिकायत पार्षद विजय बिंदास सहित अन्य ने 3 अगस्त 2026 को की थी। इस शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने चार सदस्यीय कमेटी जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में गठित की थी। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी थी। आयुक्त भोपाल को यह भेजी रिपोर्ट: सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने 29 सितंबर को आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को भेजे अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पहली बार आमंत्रित निविदा प्रक्रिया को बिना किसी उपयुक्त कारण के निरस्त किया गया। दूसरी निविदा प्रक्रिया में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा नहीं रखी गई। निविदा में संदिग्ध एवं अत्यधिक दरें प्रस्तुत करने वाली फर्म शिवम कंस्ट्रक्शन को अनुचित लाभ देने की नीयत से अपारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। इसलिए उक्त निविदा प्रक्रिया को निरस्त करके सांठगांठ एवं भ्रष्टाचार में लिप्त फर्म शिवम कंस्ट्रक्शन को अन्य शासकीय कार्यों के लिए ब्लैकलिस्टेड किया जाए। नपा के तत्कालीन उपयंत्री जितेंद्र परिहार, सहायक यंत्री सचिन चौहान, कार्यपालन यंत्री मनोहर बागड़ी एवं तत्कालीन सीएमओ इशांक धाकड़ ने अपने पद का दुरुपयोग करके निविदा प्रक्रिया को दूषित किया है, इसलिए उक्त सभी नपा अधिकारियों के खिलाफ उनकी सेवा शर्तों के अनुरूप कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई है। पार्षदों की शिकायत से बचे नपा के 24 लाख: शहर विकास को ताक में रखकर नगरपालिका शिवपुरी के जिम्मेदार अपनी जेब भरने में लगे हैं। इस जिम वाले मामले में कुछ जागरूक पार्षदों ने जब शिकायत की तथा प्रशासन ने निष्पक्ष जांच करवाई तो न केवल एक और घोटाला उजागर हो गया, बल्कि नपा के 24 लाख रुपए भी बच गए, जिसमें इन भ्रष्टाचारियों की हिस्सेदारी थी। क्योंकि जिम की मशीनें 14 लाख रुपए की थीं,जिसके बदले में 38 लाख रुपए का भुगतान यानि 24 लाख रुपए अतिरिक्त किया गया।

0

दैनिक आचरण भोपाल  

समाचार 

प्रशासन की जांच में प्रमाणित हुआ नपा का जिम घोटाला, कलेक्टर ने आयुक्त को भेजी रिपोर्ट ।

सप्लाई देने वाली फर्म ब्लैकलिस्टेड, पूर्व सीएमओ सहित 4 पर कार्यवाही के लिए लिखा।


शिवपुरी। भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हो चुकी शिवपुरी नगरपालिका में एक और घोटाला प्रशासन की जांच में प्रमाणित हो गया। 

वार्ड 19 में 14 लाख की जिम सामग्री के एवज में 38 लाख रुपए के भुगतान की शिकायत को जिला प्रशासन ने जांच में सही पाया। 

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को भेजी अपनी जांच रिपोर्ट में सामग्री सप्लाई देने वाली फर्म शिवम कंट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करने के अलावा 

पूर्व सीएमओ सहित 4 नपा के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए लिखा है। 

शिवपुरी शहर के वार्ड 19 के वीर सावरकर पार्क में स्थित जिम में नगरपालिका ने सामग्री उपलब्ध करवाई थी। 

जिसमें पूर्व नपा सीएमओ इशांक धाकड़, 

पूर्व एई सचिन चौहान, ईई मनोहर बागड़ी एवं उपयंत्री जितेंद्र परिहार ने सांठगांठ करके 14 लाख की जिम सामग्री के बदले में 38 लाख रुपए के भुगतान पर अपनी सहमति दर्ज कराई थी। 

मामले की शिकायत पार्षद विजय बिंदास सहित अन्य ने 3 अगस्त 2026 को की थी। 

इस शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने चार सदस्यीय कमेटी जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में गठित की थी। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी थी। 

आयुक्त भोपाल को यह भेजी रिपोर्ट: 

सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने 29 सितंबर को आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को भेजे अपने पत्र में उल्लेख किया है

पहली बार आमंत्रित निविदा प्रक्रिया को बिना किसी उपयुक्त कारण के निरस्त किया गया।

दूसरी निविदा प्रक्रिया में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा नहीं रखी गई।

निविदा में संदिग्ध एवं अत्यधिक दरें प्रस्तुत करने वाली फर्म शिवम कंस्ट्रक्शन को अनुचित लाभ देने की नीयत से अपारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। 

इसलिए उक्त निविदा प्रक्रिया को निरस्त करके सांठगांठ

भ्रष्टाचार में लिप्त फर्म शिवम कंस्ट्रक्शन को अन्य शासकीय कार्यों के लिए ब्लैकलिस्टेड किया जाए।

नपा के तत्कालीन उपयंत्री जितेंद्र परिहार, सहायक यंत्री सचिन चौहान, कार्यपालन यंत्री मनोहर बागड़ी एवं तत्कालीन सीएमओ इशांक धाकड़ ने अपने पद का दुरुपयोग करके निविदा प्रक्रिया को दूषित किया है, 

इसलिए उक्त सभी नपा अधिकारियों के खिलाफ उनकी सेवा शर्तों के अनुरूप कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई है।

पार्षदों की शिकायत से बचे नपा के 24 लाख: 

शहर विकास को ताक में रखकर नगरपालिका शिवपुरी के जिम्मेदार अपनी जेब भरने में लगे हैं।

इस जिम वाले मामले में कुछ जागरूक पार्षदों ने जब शिकायत की तथा प्रशासन ने निष्पक्ष जांच करवाई तो न केवल एक और घोटाला उजागर हो गया, 

शिवपुरी नगर पालिका  के 24 लाख रुपए भी बच गए,

 इन भ्रष्टाचारियों की हिस्सेदारी थी।

जिम की मशीनें 14 लाख रुपए की थीं

जिसके बदले में 38 लाख रुपए का भुगतान यानि 24 लाख रुपए अतिरिक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।