दैनिक आचरण भोपाल
समाचार
यात्री बस के पहिए निकले, सड़क पर रगड़ने से उठी चिंगारियां, सवारियों में मची चीख पुकार।
यात्री वाहनों के फिटनेस पर उठे सवाल, आरटीओ ने ठेके पर दिया फिटनेस का काम ।
शिवपुरी। गुना से ग्वालियर जाने वाली गौरव टूर एंड ट्रेवल्स की यात्री बस गुरुवार की सुबह जब हाइवे पर सेसई के पास से गुजर रही थी,
तभी उसके पीछे के दोनों पहिए निकल गए। एकाएक पहिए निकल जाने से बस की बॉडी जब सड़क पर रगड़ी तो उसमें से चिंगारियां निकलीं,
बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में एक बार फिर यात्री वाहनों की फिटनेस पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए।
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार भले ही सुगम यात्री बसों को चलाकर अपनी पीठ थपथपा रही हो,
लेकिन सवारियों की जान अभी भी खतरे में है।
लंबी दूरी पर चलने वाली यात्री बसों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सवारियां ढो रही बसों की फिटनेस काफी गम्भीर स्थिति में है।
रही सही कसर परिवहन विभाग ने फिटनेस का ठेका प्राइवेट हाथों में देकर पूरी कर दी।
प्राइवेट फिटनेस कंपनी में सिर्फ पैसों की बात की जा रही है,
गाड़ी की कंडीशन सड़क पर चलने लायक है या नहीं, इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
शायद यही वजह है
आज आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सेसई के पास गौरव ट्रेवल्स की यात्री बस में गम्भीर हादसा होते होते बच गया।
पलट जाती बस तो होता गम्भीर हादसा:
यात्री बस जब सेसई के पास से गुजर रही थी तब उसकी स्पीड कम थी। यदि यात्री बस की रफ्तार अधिक होती तथा उस दौरान उसके पहिये निकलते तो न केवल यात्री बस पलट जाती,
उसमें सवार यात्रियों की जान पर गम्भीर संकट उत्पन्न हो जाता।
ऐसा तो नहीं है
बस के पहिए एकाएक निकले हों, बल्कि उसके नट बोल्ट ढीले होने का अहसास बस चलाने वाले ड्राइवर को भी हुआ होगा। बावजूद इसके वो बस को शिवपुरी लेकर आ रहा था, जो कहीं न कहीं यात्रियों की जान के साथ खुला खिलबाड है।
