रेलवे परिसर में 42 से अधिक पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

0

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 


रेलवे परिसर में 42 से अधिक पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। 

शिवपुरी - सूर्यांश आयुर्वेदा फाउंडेशन ट्रस्ट, शिवपुरी के तत्वावधान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे के एसएसई कार्यालय, रेलवे स्टेशन शिवपुरी के परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट की संरक्षक एवं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रतलाम श्रीमती कुमुद बाला वरणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं वहीं एसएसई शिवपुरी राम अवतार एवं रेलवे स्टेशन मैनेजर  प्रशांत गंधर्व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष  दिनेश कुमार गौड़ एवं मधुर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला इसके बाद रेलवे परिसर में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया, जिसमें रेलवे कर्मचारियों एवं फाउंडेशन परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की इस अवसर पर दिनेश गौड़ ने रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की उन्होंने कुपोषण एवं रक्ताल्पता से बचाव, जैविक पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर छोटे-छोटे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा उन्होंने कहा कि रेलवे स्टाफ एवं उनके परिवारों की रुचि के आधार पर प्रत्येक माह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं।

दिनेश गौड़ ने रेलवे परिसर में शीघ्र ही औषधीय पौधों की वाटिका तथा जैविक पोषण वाटिका विकसित किए जाने की भी जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान रेलवे कार्यालय परिसर में 42 से अधिक पौधों का रोपण किया गया इसके साथ ही दूसरे स्थान मां दुर्गा शक्तिपीठ नॉन कोलू आश्रम परिसर में भी 20 पौधे लगाए गए इस दौरान रेलवे स्टाफ के साथ फाउंडेशन परिवार से सरिता सोनी, मधुर श्रीवास्तव, सियाराम बंसल, नरेंद्र गर्ग, रामकुमार बंसल, निधि शर्मा, कल्पना शर्मा एवं रामकुमार केवट सहित ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती कुमुद बाला वरणा एवं विशिष्ट अतिथियों ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना की उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में दिनेश कुमार गौड़ ने उपस्थित अतिथियों, रेलवे स्टाफ एवं फाउंडेशन परिवार के सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।