आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा जिलाध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में यूआईटी (UIT) कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार  


आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा जिलाध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में यूआईटी (UIT) कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। 

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन एवं शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

विरोध प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्रशासन को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष समीर खान ने कहा, "UIT कॉलेज में लंबे समय से छात्र मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ज्ञापन में दी गई 15 मांगों का अतिशीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो NSUI कॉलेज स्तर से लेकर सड़क तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।"

इस कार्यक्रम में उपस्थित एनएसयूआई के कार्यकर्ता शैलेश परमार जुबेर खान रासाल सिंह राजवत फरदीन खान हर्ष नगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।