शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं करियर काउंसलिंग आयोजित।

0

दैनिक आचरण भोपाल 

समाचार

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं करियर काउंसलिंग आयोजित।


शिवपुरी, 07 अक्टूबर 2026/ तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय छत्री रोड, शिवपुरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान’ की श्रृंखला में 5 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया और परिसर की साफ-सफाई की। इसके पश्चात 7 अक्टूबर 2026 को संस्था में विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसके तहत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और मार्गदर्शन हेतु जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी द्वारा एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस सत्र में जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा, विषय विशेषज्ञ श्री अनिल वर्मा (काउंसलिंग संचालन), विषय विशेषज्ञ श्री हरीश कनौरिया एवं श्री रामसेवक बाथम उपस्थित रहे।

अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित 75 छात्र-छात्राओं को रोजगार के विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा भविष्य के अवसरों की तैयारी से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर करियर एवं रोजगार से संबंधित अपने संदेह और कॉन्सेप्ट क्लियर किए।

भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे आयोजन

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास, पर्यावरणीय जागरूकता और रोजगारोन्मुखी मार्गदर्शन के लिए इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं जिला रोजगार कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Dainik Acharan News

Dainik Acharan News मध्य प्रदेश, शिवपुरी और देश-दुनिया की ताजा खबरों का हिंदी समाचार मंच है।